Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

गुरुग्राम में मिले गौ वंश के कंकाल, इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही जांच



गुरुग्राम में एक साथ कई गायों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुग्राम के एसीपी शिव अर्चन शर्मा ने कहा, 'हमें जानकारी मिली थी कि धर्मापुर गांव में पंचायत की जमीन पर गायों के कंकाल मिले हैं।

वहां नजदीक में ही गौशाला है, इसलिए वो लोग गायों को दफनाते भी हैं। इसलिए वो इसका मामला भी हो सकता है। पशु चिकित्सकों को बुलाया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों की नजर टहलते समय इन कंकालों पर पड़ी थी। कुछ कुत्ते इन शवों को नोंच रहे थे। जिसके बाद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर बजरंग दल को भेजा। बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई है।

यहां आने के बाद जब पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की तो कई गायों के कंकाल मिले थे। पुलिस ने इस पूरे मामले को बेहद ही गंभीरता से लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है और जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments