Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला के गांव पंजोखरा का नाम बदलकर पंजोखरा साहिब रखे जाने पर गांव के लोगों और आसपास के लोगों ने गृह मंत्री अनिल विज का किया धन्यवाद



हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के अथक प्रयासों के द्वारा अंबाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव का नाम उसकी ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए पंजोखरा से पंजोखरा साहिब करने पर गांव के लोगों और आसपास के लोगों ने गृहमंत्री का धन्यवाद किया ।

गांव के लोगों का कहना है कि जो मंत्री जी ने करके दिखाया है वह आज तक किसी ने भी नहीं किया । उनका कहना है कि गांव को ऐतिहासिक महत्व देने के लिए हमें पिछली गई हुई सभी सरकारों के सामने उन्होंने प्रयास किया लेकिन किसी भी सरकार में उनकी इस विषय पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई । 

आपको बता दे की पंजोखरा साहिब में हमारा एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा भी है जिसका पूरे भारत में बड़ा ही महत्व है । इसी गुरुद्वारे के चलते गांव को ऐतिहासिक सम्मान मिलना जरूरी था । 

माननीय गृहमंत्री ने पंजोखरा गांव को इतिहास की दृष्टि से महत्व देकर बड़ा ही महत्वपूर्ण कार्य किया है जिसके लिए पूरे गांव वासियों ने हरियाणा के गृहमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया ।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments