Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बनाई चाय, चाय वाले मुंशी का हाथ जोड़कर किया अभिनंदन


राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीएम पद के शपथ लेने के बाद पहली बार भरतपुर जा रहे हैं. जयपुर से भरतपुर जाते वक्त मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर भव्य स्वागत किया. इस दौरान रास्ते में एक चाय की दुकान देखकर वह रुके और फिर अपने हाथों से चाय बनाई. उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए |

दौसा जिले के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए यहां सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रुके। इसके बाद सीएम भजनलाल चाय की केतली को छूकर बोले चाय बना। जिसके बाद मुंशी चायवाला मुख्यमंत्री के लिए फीकी चाय बनाने लगा तो मुख्यमंत्री भजनलाल उठकर चाय वाले के पास जाकर खड़े हो गए। इसके बाद वो खुद वहां चाय बनाते नजर आए।

भरतपुर जाते समय रूके
बता दें कि भरतपुर जाते समय जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर महादेव होटल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामान्य आदमी की तरह चाय की चुस्की लेने का अंदाज लोगों को खूब भाया। सूबे के मुखिया को अचानक अपनी दुकान पर आते देख चाय वाला आश्चर्यचकित रह गया। मुंशी चाय वाला मुख्यमंत्री की इस तरह की सादगी को देखकर मोहित होता नजर आया। मुंशी चाय वाले ने अपने ही अंदाज में कहा कि जिस तरह भगवान राम ने शबरी के बेर खाने खुद गए थे, बिल्कुल उसी तरह आज हमारे यहां मुख्यमंत्री आए हैं।


500 का दिया नोट
बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने खुद फीकी चाय पी और बाकी कार्यकर्ताओं ने मीठी चाय का आनंद लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने चाय वाले को 500 का नोट दिया। वहीं भाजपा के वर्तमान विधायक विक्रम बंसीवाल के बारे में लोगों से जानकारी भी ली और अपने आगे के सफर की ओर बढ़ गए। 
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments