श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाएंगे राम भक्त स्वयंसेवक रमेश जोशी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में आगामी पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बना रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी| श्री राम भक्तों को श्री राम लाल के दर्शन करने को निमंत्रण करने के लिए अयोध्या से पूजित अक्षत कलश जिला अंबाला में पहुंच चुके हैं|
रमेश जोशी विश्व हिंदू परिषद मठ मंदिर आयाम सह प्रमुख हरियाणा ने बताया कि हर घर तक एक चुटकी अक्षत जय श्री राम मंदिर के चित्र पहुंचने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य संविचारिक संगठन विशेष प्रबंध कर रहे हैं |विभिन्न क्षेत्रों में अक्षत कलश रखने उनके रखरखाव उनकी पवित्रता बनाए रखने के लिए विशेष संगठनात्मक प्रबंध किए गए हैं |
रमेश जोशी ने आगे बताया प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक हर गांव मोहल्ले कॉलोनी में स्थित मंदिरों में श्री राम भक्तों द्वारा भजन कीर्तन, एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने, शंख ध्वनि ,घंटा नाद, आरती, उपवास करने वह प्रसाद वितरण करने श्री राम जय राम जय जय राम रूपी विजय मंत्र, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड राम रक्षा स्तोत्र आदि के सामूहिक पाठ करने का आह्वान किया है| उन्होंने इस दिन सभी हिंदू समाज के लोगों से सूर्यास्त के बाद अपने घर दुकान व्यापारिक संस्थाओं के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए गौ माता के गोबर से तैयार दीपक प्रज्वलित करने के साथ-साथ 496 वर्ष के निरंतर संघर्ष के बाद आए इस पावन दिवस को दीपोत्सव उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया है|
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments