हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने निर्माण कार्य से संबंधित काम के लिए 10000 युवाओं से आवेदन मांगे हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 से 20 दिसंबर 2023 तक चलेगी. आइए जानते हैं कि चयन कैसे किया जाएगा और इसके लिए युवा पंजीकरण कैसे कर सकते हैं.
योग्यता व उम्र सीमा
इन पदों के लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित पद पर काम करने का 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए. इन नौकरियों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है. इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं निर्धारित किया गया है.
ऐसे करें अप्लाई
- HKRN की आधिकारिक वेबसाइट hkrnl.itiharyana.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए Construction Worker अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें.
- दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन करें.
चयन प्रक्रिया व सैलरी
आवेदन करने वाले युवाओं का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को 6100 एनआईएस (इजरायली मुद्रा में) या लगभग 1.37 लाख रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी. चयनित युवाओं की तैनाती इजराइल में की जाएगी.
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार जींद में 52,089, कैथल में 47,593, हिसार में 46,453, करनाल में 42,446, यमुनानगर में 34,642, पंचकुला में 7,565, फरीदाबाद में 4,696 और गुरुग्राम में 4,548 पंजीकरण अब तक दर्ज किए गए. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments