अवैध संबंधों के चलते पति ने की पत्नी की कटर से गला काटकर हत्या
हिरासत में लिया गया आरोपी पति
हरियाणा के यमुनानगर में दिल दहला देने वाली वारदात में एक पति ने अपनी पत्नी की कटर से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है ।
यमुनानगर के अंसल टाउन में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले राजेश पर अपने ही पत्नी निशा की कटर से गला काटकर हत्या का आरोप है। निशा का खून से लथपथ शव अंसल टाउन कॉलोनी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी राजेश की बहन रेखा का कहना है कि उसकी भाभी के किसी से नाजायज संबंध थे। लेकिन राजेश उसे अपने साथ रखना चाहता था। लेकिन वह अलग रह रही थी। वही जगाधरी सदर थाना प्रभारी कुसुम ने बताया कि उन्हें पति द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर आकर यहां शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा है । जांच की जा रही है जो भी होगा आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments