Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

अंबाला में सिविल अस्पताल के सामने युवक पर चाकू से हमला, युवक बुरी तरह से जख्मी, राहगीरों ने करवाया अस्पताल में भर्ती


यह मामला अंबाला शहर के सिविल हॉस्पिटल के पास का है जहां मोती नगर के रहने वाले गौरव नामक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया । हमले में गौरव बुरी तरह से घायल हो गया और हमलावर वहां से फरार हो गए।  राहगीरों की मदद से गौरव को अंबाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया । 

गौरव के पिता राकेश कुमार का कहना है कि उसके पास रात को तकरीबन 1:00 बजे फोन आया और उसको बताया गया कि उसके बेटे पर किसी ने हमला कर दिया और वह घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती है । राकेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे के पास तकरीबन 8:00 बजे किसी अमन नामक युवक का फोन आया था जिसके बाद गौरव एक्टिवा लेकर वहां से निकल गया।  

घर से निकलने के बाद गौरव के साथ क्या हुआ इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है उसके पास रात को एक ऑटो चालक का फोन आया तो वह सिविल अस्पताल में पहुंचा । 

गौरव के पिता राकेश कुमार का कहना है कि उसका लड़का अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में रेडी फड़ी लगाने का काम करता है। यह हमला किसने और क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है इरफान पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं सिविल हस्पताल में उसको उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments