Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

हरियाणा के नूह में हुई हिंसा को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा , पंजाब का कनेक्शन आया सामने





नूंह हिंसा के मास्टरमाइंड की पहचान हुई,

पंजाब से कार कनेक्शन

हरियाणा पुलिस नूंह में सांप्रदायिक हिंसा की जांच

कर रही है और पता चला है कि दंगाई एक वाहन में

पंजाब से आए थे। कार, पंजाब नंबर प्लेट पीबी 31

डब्ल्यू 4831 के साथ हुंडई वेन्यू, मनसा जिले के

निर्मल सिंह के नाम पर पंजीकृत पाई गई। हिंसा में 6

लोगों की मौत हो गई और कई गिरफ्तारियां की गईं।



हरियाणा के नूंह हिंसा में पंजाब का कनैक्शन सामने आया है। दरअसल,  हरियाणा पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि हिंसा में पंजाब नंबर की कार शामिल थी, जो एक सुमदाय के लोगों को लीड कर रही थी। कार (PB 31 W) मानसा जिले की रजिसटर्ड बताई जा रही है। फिलहाल हरियाणा और पंजाब पुलिस दोनों इस पूरे मामले में गहराई से जांच की जा रही है कि आखिर यह कार कैसे वहां पहुंची।

क्या है मामला
बता दें कि हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को नहल्द शिव मंदिर से ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पी.के. अग्रवाल ने बताया कि जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई है। कानून व्यवस्था बनाने को लेकर केन्द्र से हरियाणा को अर्धसैनिक बलों की 20 कम्पनियां दी गई हैं। नूंह में कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील दी गई है।

उन्होंने बताया कि गुडग़ांव व नूंह में हिंसा दौरान अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में कुल 41 केस दर्ज कर 116 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में इंटरनेट पर 5 अगस्त तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है।


⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments