Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मदरसे में पढ़ने वाली 14 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, मौलवी ने 5 घंटे तक किया रेप, बंधक बनाकर पीटा !



रियाणा के करनाल की एक 14 वर्षीय किशोरी ने पढ़ने के लिए उत्तर प्रदेश के शामली स्थित मदरसे में दाखिला लिया था। नामांकन के बाद 10 दिन तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन इसके बाद बच्ची पर मौलाना की नीयत खराब हो गई। मौलाना रोज उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और विरोध करने पर उसकी पिटाई करने लगा। यही नहीं, एक दिन मौलाना ने किशोरी को पकड़ लिया और 5 घंटे तक उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी के साथ हो रही बर्बरता की खबर जैसे-तैसे करनाल के बाल कल्याण समिति तक पहुँची। काफी जद्दोजहद के बाद किशोरी को मौलाना के चंगुल से निकाला गया। बताया जा रहा है कि मौलाना किशोरी को मदरसे से बाहर निकलने नहीं देता था। एक रिपोर्ट के अनुसार, शामली के गढ़ी पुख्ता में यह मदरसा है। पीड़ित किशोरी यहाँ 20 जून 2023 से आई थी। 10 दिन तो सब कुछ सही गुजरे थे, मगर इसके बाद मौलाना की नीयत ख़राब हो गई और वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर मौलाना किशोरी को पीटता था।

एक दिन मौलाना ने पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया और 5 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ भी कहने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसका एक वीडियो वायरल होने की खबर भी सामने आई, जिसके बाद करनाल की बाल कल्याण समिति हरकत में आई और बच्ची को लेकर करनाल वापस आ गई। बाल कल्याण विभाग की सूचना के बाद करनाल पुलिस ने मामले के संबंध में जीरो FIR दर्ज कर ली है। महिला थाना प्रभारी ने बताया है कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद FIR दर्ज कर उसे शामली ट्रांसफर कर दिया गया है। 

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments