मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दोस्ती में दग़ाबाजी का मामला सामने आया है। महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया गया है। महिला ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना हजीरा थाना के महेंद्र नगर इलाके की है।
हजीरा थाना के महेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला थाने में पति के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि कुछ बीमारियों के चलते उसकी तबीयत आए दिन खराब रहती थी। पति टाइल्स का काम करते हैं। टाइल्स के काम से पति परदेश गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने सबसे भरोसेमंद दोस्त श्याम पटेल को देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पति ने दोस्त श्याम पटेल से कहा था कि उसकी पत्नी आए दिन बीमार रहती है। जिसके चलते उसे अभी भी दवाई और डॉक्टर की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में उसका ख्याल रखना।
पीड़िता के जानकारी अनुसार एक जुलाई की रात जब घर पर थी तो उसी दौरान पति का दोस्त श्याम पटेल उसके घर पहुंचा। आरोपी ने उसके साथ कुछ देर तबीयत को लेकर हालचाल जाना और आरोपी अपने साथ कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया हुआ था। आरोपी उसे जबरदस्ती आग्रह करके नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला को नशा छाने लगा और वह बेहोशी की हालत में हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। यह देख महिला ने पुरजोर विरोध किया, लेकिन बेहोशी की हालत में होने के चलते वह ज्यादा प्रतिरोध नहीं कर पाई।
मदद के लिए महिला चीख-पुकार करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी ने उसके मुंह को हाथों से दबाकर उसे धमका आता रहा। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फिर दोस्त की पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर वह चला गया। जाते-जाते आरोपी ने महिला को धमकाया कि अगर इस बात को किसी से बताया तो वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
वारदात के बाद डरी सहमी पीड़िता ने इसका जिक्र किसी से नहीं किया। जब उसका पति परदेस से वापस लौट कर आया तो उसने अपने साथ हुई पूरी दुष्कर्म की कहानी पति को सुनाई। इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर हजीरा थाने पहुंचा और अपने दगाबाज दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी श्याम पटेल के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जब आरोपी श्याम पटेल के ठिकाने पर दबिश देने पहुंची तो वह फरार हो गया था।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments