आजमगढ़ उत्तर प्रदेश की विवाहित महिला अपने पति और बच्चों के साथ धारूहेड़ा में किराए के मकान में रहती है। उसका पति यहां की एक कंपनी में काम करता है। उसके घर के सामने जिला सारण बिहार का रहमुद्दीन अपनी पत्नी नाजिया खातून के साथ किराये के मकान में रहता है। पड़ोसी होने के नाते उसके घर पर आना-जाना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 7 मार्च 2023 को होली पर उसका पति आजमगढ़ चला गया था। वह अपने बच्चों के साथ यहीं थी। इसी रात को 11 बजे रहमुद्दीन घर की कुंडी को खोलकर अंदर घुस आया और उसके विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। 20 मार्च को वह फिर घर पर आया और वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया। वह शिकायत लेकर पति के साथ जब धारूहेड़ा थाने पहुंची तो एक पुलिसकर्मी ने उसके पति की पिटाई की और रहमुद्दीन के खिलाफ कुछ भी बोलने से मना किया।
धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 5 मई को जब उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था तो शाम को रहमुद्दीन उसके घर पर आया और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे नगदी व गहने मांगे। उसने डरकर उसे 8 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने दे दिए। उसने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। जब उसे होश आया तो वह जयपुर के एक होटल में थी। जयपुर से वह उसे अजमेर ले गया और एक होटल में दुष्कर्म किया। अगले दिन अजमेर में ही उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मुसलमान बना दिया। इतने दिनों तक उसने उसे बंधक बनाकर रखा। 16 मई को वह उसे धारूहेड़ा लेकर आया। उसके गायब होने पर उसके पति ने पहले ही धारूहेड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments