Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

फोन पर धमकी देकर नाबालिग लड़की को बुलाया, फिर दोस्त के घर ले जाकर किया दुष्कर्म



जींद शहर थाना इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 



शहर थाना इलाका की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। 20 जून मध्य रात्रि को फोन आने पर उसकी बेटी ने फोन को रिसीव कर लिया। कॉल मोहल्ले के ही साहिल ने की थी, साहिल ने उसकी बेटी को घर से बाहर आने के लिए कहा। 



बाहर ना आने पर उसके इकलौते भाई को मारने की धमकी दी। जिस पर उसकी बेटी बाहर चली गई। साहिल उसकी बेटी की गर्दन पकड़ कर अपने दोस्त विक्की के मकान पर ले गया, जहां पर यस नाम का युवक भी मौजूद था। आरोपी साहिल ने उसकी बेटी के साथ सुबह तक दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपित घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी देते हुए उसे मकान के बाहर छोड़कर फरार हो गए। 


महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर साहिल विक्की तथा यस के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना की जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments