मुबारिक उर्फ तन्ना और खालिद ने नियमों को तोड़कर बनाए थे घर
नूंह पुलिस ने बताया कि पचगांव में जो मकान ढहाए गए वे मुबारिक उर्फ तन्ना और खालिद के थे। पुलिस के मुताबिक मुबारिक ने अवैध संपत्ति अर्जित कर और जिला नगर नियोजन विभाग के नियमों का उल्लंघन कर यह मकान बनाया था। पुलिस ने कहा कि गाय तस्करी के अलावा मुबारिक का नाम चोरी, लूट, डकैती आदि सहित 10 अन्य मामलों में भी था। उसके खिलाफ ये मामले गुड़गांव, रोहतक, नूंह और टौरू सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज थे।
कार्रवाई से पहले आरोपियों के परिजनों को नियम के अनुसार नोटिस
वहीं, खालिद पर टौरू सदर पुलिस स्टेशन में चोरी और गोहत्या सहित कई आरोपों के तहत पांच मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। दोनों आरोपियों के मकानों को ढहाए जाने के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद था। टौरू डीएसपी जयप्रकाश यादव, सदर थाना प्रभारी संदीप मोर और जिला नगर नियोजन अधिकारी बिनेश कुमार भी मौके पर थे। पुलिस ने बताया कि घर तोड़ने की कार्रवाई से पहले आरोपियों के परिजनों को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments