Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े को बीड़ी पिलाने का वीडियो हुआ वायरल । पुलिस ने लिया संज्ञान


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके अंदर दो व्यक्ति एक घोड़े का मुंह और नाक पकड़े हुए हैं और घोड़े को जबरदस्ती बीड़ी पिलाने की कोशिश की जा रही है । घोड़ा झटपटा रहा है लेकिन यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी । अब पुलिस वीडियो के माध्यम से लोगों को पहचानने की कोशिश कर रही है ताकि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके ।

जैसा कि आपको पता है हजारों श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा के लिए जाते हैं । कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पैदल नहीं चल सकते उन लोगों के लिए घोड़ों की व्यवस्था होती है । ऐसे में इन बेजुबान जानवरों से ज्यादा काम लेने के चक्कर में इनको नशे का आदि बनाया जाता है ।

जैसा कि आप इस वीडियो में भी देखेंगे कि इस घोड़े को बीड़ी के जरिए नशा पिलाया जा रहा है । यह इन घोड़ों के मालिकों का लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है । नशे में जानवर कुछ भी कर सकता है लेकिन यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं ।


क्या कहा उत्तराखंड पुलिस ने
पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की किसी भी घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम या 112 नंबर पर फोन करके दे । पुलिस ऐसे लोगों को किलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी । फिलहाल पुलिस वीडियो में दिखाए गए शख्स के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है और इनको भी उचित दंड दिया जाएगा ।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments