यमुनानगर के कस्बा जठलाना में रविवार सुबह संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने पर वाल्मीकि समाज में रोष फैल गया। उन्होंने मूर्ति स्थल पर धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप भी लगाया।
वाल्मीकि समाज के दर्शन लाल और यशपाल ने बताया कि आज सुबह 5 बजे के करीब उन्होंने मूर्ति को खंडित देखा जबकि बीती रात 12 बजे तक ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2-3 बार मूर्ति को खंडित किया गया है। इसको लेकर पहले भी पुलिस के संज्ञान में यह बात आई है।
उन्होंने कहा कि यह मूर्ति यहां पर लगभग 15 वर्ष से पहले की स्थापित है और यह जमीन भी समाज की है। इसके बावजूद भी पुलिस की तरफ से आश्वासन के अलावा कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। जिसका परिणाम यह है कि आज फिर किसी असामाजिक तत्व ने यह मूर्ति खंडित करने का काम किया है। जिसको लेकर पूरे समाज में रोष है।
उनका कहना है कि पुलिस यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। यहां नई मूर्ति को लगाया जाए और जिन दोषियों ने यह अपराध किया है उसे पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। जठलाना थाना के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। किसी भी असामाजिक और शरारती तत्व को समाज में शांति भंग नहीं करने दी जाएगी। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳
📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें
🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!
0 Comments