Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया आदिपुरुष का विवाद, AICWA ने रखी फिल्म बैन करने की मांग



ओम राउस के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से फिल्म को दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स तक, हर चीज को फिल्म देखने वालों से नकारात्मक समीक्षा मिल रही है। वहीं, फिल्म को लेकर चल रहे तमाम विवादों के बीच, अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग कर रहा है।

प्रभास और कृति सनोन स्टारर इस फिल्म को एक बड़ा झटका लगा है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखते हुए फिल्म आदिपुरुष की स्क्रीनिंग पर तुरंत बैन करने की गुजारिश की है। साथ ही ओम राउत के खिलाफ FIR की बात कही है


थियेटर या ओटीटी पर रिलीज ना हो पाए आदिपुरुष

लेटर में लिखा गया है, "हमें निर्देशक ओम राउत, लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला और फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर करवाने की जरूरत है। आदिपुरुष में जो भी दिखाया गया है वह हमारी रामायण नहीं है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की छवि को खराब कर रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष हिंदुओं और सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। लिहाजा, आदिपुरुष की स्क्रीनिंग को थिएटर में तुरंत बैन किया जाए, इसके साथ ही भविष्य में इसे किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज न होने दिया जाए।"

बता दें, आदिपुरुष को हर दिन विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भारत में ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल ने भी फिल्म को अपने विवादित कंटेंट की वजह से बैन कर दिया है। वहीं, कई शहरों में सिनेमाघरों में तोड़ फोड़ के मामले सामने आए हैं। लोग फिल्म को लेकर अपना गुस्सा जाहिर रहे हैं।

⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments