Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

पति ने पत्नी को भरण-पोषण के लिए देने थे 55000 रूपए । 7 बोरों में पैसे भरकर पहुंचा पति।


जयपुर से खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक पति पत्नी का कोर्ट में केस चल रहा था । कोर्ट ने पति को ₹55000 का जुर्माना लगाया जो की पत्नी का 1 साल का गुजारा भत्ता था । जुर्माना लगाने के बाद कोर्ट ने पति को यह पैसा पत्नी को देने के लिए कहा।  

कोर्ट के इस आदेश का पालन पति ने कर तो दिया लेकिन बड़े ही अजीब तरीके से किया जिसको देखकर कोर्ट और अन्य सभी हैरान रह गए । अब पति ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से सब हैरान हो गए तो चलिए हम आपको बताते हैं ।


कोर्ट ने जब पति को गुजारा भत्ता देने के लिए कहा तो पति 7 बोरों में पैसे भरकर कोर्ट पहुंचा । जब उन बोरो को खोला गया तो पता चला कि उन बोरो के अंदर सिक्के भरे हुए थे । जब पति से इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि यह भी भारत सरकार की ही करेंसी है और इसको लेने से इनकार नहीं किया जा सकता ।

 अब कोर्ट ने उन पैसों को ले तो लिया लेकिन उन पैसों को गिनने के लिए कोर्ट को ड्यूटी लगानी पड़ी ।

जब पत्नी से इस बारे में पूछा गया तो पत्नी ने बताया कि यह सब उसको मानसिक प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है ।
⛔ रुकिए! आगे बढ़ने से पहले ये कर लें 👇

90% लोग ये नहीं जानते…
कुछ खबरें बाद में हटा दी जाती हैं 😳

📲 Facebook पर अभी जुड़ें
📢 WhatsApp चैनल जॉइन करें

🔥 वरना आप बड़ी खबर मिस कर सकते हैं!

Post a Comment

0 Comments